नमस्कार, आज इस पोस्ट में हम Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) किसे कहते हैं? के बारे में विस्तार से जानेंगे और 100 से अधिक Paryayvachi Shabd in Hindi (Synonyms in Hindi) आपके साथ साझा करेंगे ।
Hindi Paryayvachi शब्द को अच्छे से समझने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
Join Telegram Channel
Join Whatsapp Channel

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain?)
जिन शब्दों का अर्थ एक समान हो उन्हें पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को समानार्थक (समान+अर्थक) शब्द भी कहा जाता हैं।
Hindi Paryayvachi शब्द उदाहरण :
अंग का पर्यायवाची शब्द : अंश, हिस्सा, भाग, खण्ड, टुकड़ा।
अंग के पर्यायवाची शब्द से वाक्य :
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं।
कश्मीर भारत का एक हिस्सा हैं।
कश्मीर भारत का अंश हैं।
कश्मीर भारत का एक खंड हैं।
इसे भी पढ़े : संज्ञा किसे कहते हैं
5 पर्यायवाची शब्द
- तन का पर्यायवाची शब्द – देह, काया, शरीर, बदन।
- मन का पर्यायवाची शब्द – हृदय, दिल, चित, अन्तः, उर।
- आग का पर्यायवाची शब्द – जवाला, अग्नि, अनल, दहन।
- सवेरा का पर्यायवाची शब्द – भोर, प्रातःकाल, प्रभात, सुबह, अरुणोदय।
- पलाश का पर्यायवाची शब्द – टेसू, परसा, ढाक, पर्ण, किंशुक।
10 पर्यायवाची शब्द हिंदी में
- पुत्री का पर्यायवाची शब्द – बेटी, सुता, तनया, लड़की, अनुजा, कन्या, नंदिनी।
- किनारा का पर्यायवाची शब्द – तट, कगार, अंत, साहिल, तीर।
- गुरु का पर्यायवाची शब्द – आचार्य, शिक्षक, अध्यापक, उपाध्याय।
- ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द – विधाता, पितामह, कमलासन, लोकेश, चतुरानन।
- निर्मल का पर्यायवाची शब्द – साफ़, स्वच्छ, पवित्र, शुद्ध।
- मनपसंद का पर्यायवाची शब्द – मनचाहा, प्रिय, मनभावन, अरमान, तमन्ना, आरज़ू।
- चाँदी का पर्यायवाची शब्द – रजत, रूपा, चन्द्रहास रौप्य
- कौवा का पर्यायवाची शब्द – काग, काक, काण, पिशुन।
- वैभव का पर्यायवाची शब्द – अमीरी, सम्पन्नता, समृद्धि, ऐश्वर्य, महत्ता।
- पाठशाला का पर्यायवाची शब्द – विद्यालय, विद्यापीठ, मदरसा, ज्ञानमंदिर।
अगर आप पर्यायवाची शब्द से सम्बंधित किताब लेना चाहते हैं तो अभी यहाँ देखे :>>>
15 Paryayvachi Shabd in Hindi
- बादल का पर्यायवाची शब्द – जलद, मेघ, सारंग, बदली, पयोधर, जलधर।
- कमल का पर्यायवाची शब्द – पंकज, जलज, नीरज, नलीन, पुष्कर।
- घर का पर्यायवाची शब्द – गृह, आवास, बसेरा, वासस्थान, निलय।
- सूर्य का पर्यायवाची शब्द – भानु, दिनकर, आदित्य, भास्कर, सूरज, रवि।
- पेड़ का पर्यायवाची शब्द – तरु, वृक्ष, रुख, बूटा अगम।
- पानी का पर्यायवाची शब्द – पेय, क्षीर, नीर, जल, अप।
- राजा का पर्यायवाची शब्द – भूपति, सुल्तान, नरेश, सम्राट, बादशाह।
- दिन का पर्यायवाची शब्द – वासर, याम, दिवस।
- फूल का पर्यायवाची शब्द -कुसुम, पुष्प, सुमन, गुल।
- आकाश का पर्यायवाची शब्द – गगन, अम्बर, फलक, नभ।
- रात का पर्यायवाची शब्द – रात्रि, यामिनी, निशि, रजनी, निशा।
- आँख का पर्यायवाची शब्द – लोचन, नयन, नेत्र, नज़र।
- धरती का पर्यायवाची शब्द – वसुधा, धरा, जमीन, भूमि।
- जल का पर्यायवाची शब्द – पानी, नीर, पेय, मेघपुष्प।
- चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द -चंद्र, चाँद, इंदु, तमोहर।
20 Paryayvachi Shabd in Hindi
- अरमान का पर्यायवाची शब्द – कामना, लालसा, चाह, इच्छा, अभिलाषा।
- कंगन का पर्यायवाची शब्द – आभूषण, अलंकार, जेवर, कड़ा, चूड़ा।
- झरना का पर्यायवाची शब्द – निर्झर, उत्स, प्रपात, झर।
- अमृत का पर्यायवाची शब्द – शुभा, सोम, जीवनोदक, अमी, शुधा।
- धोबी का पर्यायवाची शब्द – बरेठा, धोवत, उजला, रजक।
- अकेला का पर्यायवाची शब्द – तनहा, एकाकी, एक।
- डरपोक का पर्यायवाची शब्द – कायर, बुज़दिल, दब्बू, भीरु।
- माता का पर्यायवाची शब्द – माँ, जननी, जन्मदात्री।
- आकाश का पर्यायवाची शब्द – फलक, गगन, आसमान, अम्बर, नभ।
- अन्याय का पर्यायवाची शब्द – जुल्म, पाप, अनाचार, अनीत।
- घोड़े का पर्यायवाची शब्द – अश्व, तुरंग, घोटक।
- लालसा का पर्यायवाची शब्द – अभिलाषा, तृष्णा, चाह, लालच।
- भाग्यशाली का पर्यायवाची शब्द – खुशनसीब, भाग्यवान, खुशकिस्मत, बड़भागी।
- फैसला का पर्यायवाची शब्द – निर्णय, निश्चय, न्याय।
- निश्चित का पर्यायवाची शब्द – अवश्य, जरूर, निःसंदेह, बेशक।
- भोर का पर्यायवाची शब्द – सवेरा, प्रातःकाल, सुबह, प्रभात।
- सेना का पर्यायवाची शब्द – दल, फौज, लशकर।
- मस्तक का पर्यायवाची शब्द – माथा, ललाट, भाल।
- महक का पर्यायवाची शब्द – गंध, खुशबू, सौरभ, सुगंध।
- घायल का पर्यायवाची शब्द – जख्मी, आहात, प्रताड़ित, क्षत।
25 पर्यायवाची शब्द
- बिजली का पर्यायवाची शब्द – विधुत्, चंचला,क्षणप्रभा, दामिनी, बीजुरी।
- किरण का पर्यायवाची शब्द – मयूख, प्रभा ,अंशु , कर, रश्मि।
- गंगा का पर्यायवाची शब्द – मंदाकिनी,भागीरथी, ध्रुवनंदा ,सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी।
- हवा का पर्यायवाची शब्द – वायु, समीर, पवन, अनिल, वात।
- जंगल का पर्यायवाची शब्द – वन, विटप, बीहड़, विपिन, कानन।
- असुर का पर्यायवाची शब्द – राक्षस,दानव, निशाचर, दनुज, दैत्य।
- इच्छा का पर्यायवाची शब्द – अभिलाषा, आकांक्षा, चाह, मनोरथ, कामना।
- इंद्र का पर्यायवाची शब्द – देवेंद्र,देवराज,सुरेश,सुरपति,पुरंदर, महेंद्र।
- ईश्वर का पर्यायवाची शब्द – भगवान, प्रभु, परमात्मा, स्वामी,परमेश्वर, जगदीश्वर।
- हवा का पर्यायवाची शब्द – तान,वायु, समीर,अनिल,पवन।
- पुत्र का पर्यायवाची शब्द – बेटा, तनुज, तनय,आत्मज,सुत।
- मित्र का पर्यायवाची शब्द – दोस्त, सहायक, साथी, यार, बन्धु।
- पर्वत का पर्यायवाची शब्द – पहाड़,शिखर भूधर, शैलमहीधर, गिरि, भूमिधर,गिरिराज।
- बादल का पर्यायवाची शब्द – मेघ, जलधर, पयोद, पयोधर, घन।
- समुद्र का पर्यायवाची शब्द – सागर, वारिधि,पयोधि, उदधि, जलधि, पारावार, नदीश।
- वायु का पर्यायवाची शब्द – मारुत समीर, हवा, अनिल,पवन वात।
- शेर का पर्यायवाची शब्द – सिंह,वनराज, व्याघ्र, मृगेंद्र, केहरी, केशी।
- हाथी का पर्यायवाची शब्द – मतंग,मदकल,कुंजर,गज, द्विप, करी, कुम्भी।
- आनंद का पर्यायवाची शब्द – हर्ष, उल्लास,आमोद, सुख, प्रसन्नता,उल्लास,आह्लाद।
- कपड़ा का पर्यायवाची शब्द – वस्त्र, परिधान, पट, वसन, अंबर, चीर।
- किरण का पर्यायवाची शब्द – रश्मि,दीप्ति,मरीचि, मयूख अंशु, कर,अर्चि।
- गणेश का पर्यायवाची शब्द – गजानन, लंबोदर, एकदंत,विनायक, गणपति, विघ्ननाशक,मूषकवाहन।
- यमुना का पर्यायवाची शब्द – कृष्णा, सूर्यतनया, अर्कजा, कालिंदी, सूर्यसुता।
- तालाब का पर्यायवाची शब्द – सरोवर, जलाशय, तड़ाग,सर, हृद, पुष्कर।
- देवता का पर्यायवाची शब्द – अजर,अमर्त्यदेव,त्रिदश, सुर, निर्जर, विबुध,आदित्य।
- आश्रम का पर्यायवाची शब्द — मठ, कुटी, संघ, विहार।
पर्यायवाची शब्द हिंदी में
- बैल का पर्यायवाची शब्द – वृषभ, गोनाथ, सांड, वृष।
- अश्व का पर्यायवाची शब्द – घोड़ा, तुरंग, घोटक,
- अशुद्ध का पर्यायवाची शब्द – गन्दा, दूषित, अपवित्र।
- आज्ञा का पर्यायवाची शब्द – आदेश, हुक्म, मंजूरी, स्वीकृति।
- आँगन का पर्यायवाची शब्द – बाखर, प्रांगण, बगड़, अजिर।
- अनाड़ी का पर्यायवाची शब्द – अज्ञानी, अकुशल, मुर्ख, अल्पज्ञ।
- उचित का पर्यायवाची शब्द – सही, ठीक, उपयुक्त, वाजिब।
- ईर्ष्या का पर्यायवाची शब्द – बैर, शत्रुता, जलन, द्वेष।
- उजाला का पर्यायवाची शब्द – ज्योति, प्रभा, प्रकाश, आलोक।
- ऐश्वर्य का पर्यायवाची शब्द – समृद्धि, सम्पदा, वैभव, सम्पन्नता।
- औषधि का पर्यायवाची शब्द – दवाई, दवा, भेषज।
- किताब का पर्यायवाची शब्द – पुस्तक, ग्रन्थ, पोथी।
- पीड़ा का पर्यायवाची शब्द – कसक, दर्द, टीस, दुःख।
- जननी का पर्यायवाची शब्द – माता, माई, मइया, अम्मा।
- जंग का पर्यायवाची शब्द – युद्ध, संग्राम, लड़ाई, रण।
पर्यायवाची शब्द
- झूठ का पर्यायवाची शब्द — मिथ्या, अवास्तविक, बनावटी, कृत्रिम, असत।
- अंगद का पर्यायवाची शब्द — भुजबंध, बाजूबंद, बलीकुमार, बालितनय, तारेय्, बालिपुत्र।
- अंगीकरण का पर्यायवाची शब्द — स्वीकारोक्ति, स्वीकार, कबूलना, आत्म स्वीकृति, मंजूर, अंगीकार।
- आशंका का पर्यायवाची शब्द — चिन्ता, खटका, खतरा, सन्देह, दुविधा, पशोपेश, सोच, असमंजस।
- अकल्याण का पर्यायवाची शब्द — अमंगल, अनिष्ट, अशुभ, अहित, हानि।
- अकस्मात का पर्यायवाची शब्द — एकाएक, यकायक, अनायास, संयोग वश, अचानक, अकारण, एकदम।
- अकाल का पर्यायवाची शब्द — भुखमरी, दुष्कल, दुर्भिक्ष, कुसमय, मूल्यवृद्धि।
- अखाड़ा का पर्यायवाची शब्द — व्यायामशाला, साधुओं की मण्डली, मठ, मंडली, मल युद्ध करने का स्थान।
- अगला का पर्यायवाची शब्द — प्रथम, आगे आने वाला, अग्र।
- अग्निकांड का पर्यायवाची शब्द — ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रचंड ज्वाला, प्रचंडअग्नि, अग्निदाह।
- अग्राह्य का पर्यायवाची शब्द — अमान्य, अनुपयुक्त, अनुचित, अस्वीकार्य।
- अचवना का पर्यायवाची शब्द — अचवन करना, कुल्ली करना, मुंह धोना।
- अच्छा लगना का पर्यायवाची शब्द — शोभा देना, सुहाना, भाना, जचना, पसंद आना, प्रिय लगना।
- अठखेली का पर्यायवाची शब्द — हँसी-मज़ाक, खेलकूद, कौतुक, उछल कूद, क्रीडा।
- अटकाना का पर्यायवाची शब्द — उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना, रोकना, रुकावट डालना, फँसाना।
- अतिक्रमण का पर्यायवाची शब्द — अवज्ञा उल्लघंन, उत्क्रमण, संक्रमण, अतिचार।
- अतिरिक्त का पर्यायवाची शब्द — विभिन्न, सिवाय, अलग, जुदा, अलावा, पृथक।
- अद्वितीय का पर्यायवाची शब्द — मुख्य, प्रधान, अद्भुत, विचित्र, असाधारण, विलक्षण, अजीब।
- अधिकार का पर्यायवाची शब्द — योग्यता, प्रभाव, हक, स्वामित्व, अधिपत्य, प्रभुत्व।
- अधिकारी का पर्यायवाची शब्द — शासक, पात्र, सत्ताधारी, अधिपति, स्वामी, स्वत्व धारी।
- अधीनस्थ पदाधिकारी का पर्यायवाची शब्द — पेशकार, नायाब अधिकारी, उपाश्रित अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी।
- अनवरतता का पर्यायवाची शब्द — निरन्तरता, बिना रुके, लगातार, निरंतर, सतत, शाश्वतता।
- अनियमित का पर्यायवाची शब्द — बेकायदा, नियमविरुद्ध, अनियमी।
- अनुचित का पर्यायवाची शब्द — असमयोचित, असंगत, नाजायज, अनैतिक, गैरवाजिब, नीति विरुद्ध, अनुपयुक्त।
- अनुपस्थित का पर्यायवाची शब्द — शून्यता, अभाव, अविद्यमानता, गैरमौजूदगी, गैरहाजरी।
- अनुरूप का पर्यायवाची शब्द — मिलता-जुलता, समरूप, एकरूप, अनुषंगिक।
- आँख का पर्यायवाची शब्द — दृष्टि, अक्षि, नयन, नेत्र, विलोचन, चक्षु, लोचन,नैन।
- आंसू का पर्यायवाची शब्द — नेत्रजल, अश्रु, नयनजल, चक्षुजल।
- आत्मा का पर्यायवाची शब्द — जीव, रुह, अंतरात्मा, जीवात्मा, चेतनतत्तव, देव, चैतन्य।
- तूफान का पर्यायवाची शब्द — आँधी, अंधड़, झंझावात, बवंडर।
- दर्पण का पर्यायवाची शब्द — आईना, आरसी, शीशा।
- क्रोध का पर्यायवाची शब्द — आक्रोश, कोप, रोष, रिष।
- शिकारी का पर्यायवाची शब्द — लुब्धक, व्याध, अहेरी, बहेलिया।
- अतिथि का पर्यायवाची शब्द — अभ्यागत, आगंतुक, मेहमान।
- चरित्र का पर्यायवाची शब्द — व्यवहार, आचरण, चालचलन, बर्ताव।
- स्वतंत्रता का पर्यायवाची शब्द — मुक्ति, आजादी, स्वाधीनता।
- मानव का पर्यायवाची शब्द — आदमी, मानुष, इंसान, मनुष्य, मनुज।
- आयुष्मान का पर्यायवाची शब्द — दीर्घजीवी, दीर्घायु, चिरायु, चिरंजीवी।
- आरंभ का पर्यायवाची शब्द — शुभारंभ, प्रारंभ, शुरू, शिलान्यास, आगाज, उदय, उत्पत्ति।
- प्रार्थना का पर्यायवाची शब्द — आवेदन, निवेदन, याचना।
- आशीर्वाद का पर्यायवाची शब्द — दुआ, आशीष, शुभवाचन, शुभकामना।
- आकर्षक का पर्यायवाची शब्द — चिन्ताहारी, प्रलोभक, मनोहारी, मनमोहक, मनमोहक, दिलचस्प।
- मूर्ति का पर्यायवाची शब्द — आकृति, रुपरेखा, ढाँचा, प्रतिबिंब, प्रतिरूप, बनावट, आकार, प्रतिमूर्ति।
पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)
पर्यायवाची को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में Synonyms कहतें हैं।
नदी का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
नदी का पर्यायवाची शब्द – सरिता, वाहिनी, शैलजा, तरनी, तटिया हैं।
कमल का पर्यायवाची शब्द क्या है?
कमल का पर्यायवाची शब्द -पंकज, जलज, नीरज, राजीव, कंज हैं।
बादल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
बादल का पर्यायवाची शब्द – जलद, मेघ, सारंग, बदली, जलधर हैं।