नमस्कार, आज की इस पोस्ट में हम 10 फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (10 Flowers Name in Hindi and English) में जानेगें।
10 फूलों के नाम जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
फूल हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा हैं। फूलों का प्रयोग शादियों में सजावट, पूजा-पाठ, घर की सजावट और हमारी त्वचा के लिए बनाये गए कई उत्पादों में होता हैं। इसके अलावा पढ़ाई के शुरुआती दौर में भी फूलों के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाता है ताकि वह अपने आसपास वाली चीज़ों को अच्छे से समझ सके।
इसलिए आज हम 10 फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (flowers name in hindi and english) में पढ़ेंगे

10 फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में – 10 Flowers Name in Hindi and English
- गुलाब (Rose)
- सूरजमुखी (Sunflower)
- चमेली (Jasmine)
- कन्द पुष्प (Tulip)
- पटसन (Flax)
- गुलबहार (Daisy)
- चम्पा (Magnolia)
- गेंदा (Merigold)
- मोगरा (Mogra)
- गुड़हल (Hibiscus)
इसे भी पढ़े : 1 से 100 तक गिनती
फूलों के नाम चित्र सहित -10 flowers name in hindi
फूलों के नाम | Flowers Name | फूलों के चित्र / Picture |
गुलाब | Rose | ![]() |
सूरजमुखी | Sunflower | ![]() |
चमेली | Jasmine | ![]() |
कन्द पुष्प | Tulip | ![]() |
पटसन | Flax | ![]() |
गुलबहार | Daisy | ![]() |
चम्पा | Magnolia | ![]() |
गेंदा | Merigold | ![]() |
बबून | Chamomile | ![]() |
गुड़हल | Hibiscus | ![]() |
फूलों की विस्तृत जानकारी – Ten Flowers Name
गुलाब-Rose
गुलाब को फूलों का राजा भी कहा जाता हैं। सुन्दर होने के साथ गुलाब में औषधिक गुण भी हैं। आज गुलाब विभिन्न रंगो में उपलब्ध हैं, जोकि अलग- अलग भावनाओ को प्रकट करते हैं जैसे : लाल गुलाब प्यार और आदर का प्रतीक होता है, पीला गुलाब मित्रता की भावना को दर्शाता है, गुलाब का सफेद रंग शांति और सामंजस्यपूर्णता को दर्शाता है, और नारंगी गुलाब उत्साह को प्रकट करता है।
गुलाब, शादी या किसी भी कार्यक्रम में सजावट के काम आता है इसके अलावा यह पूजापाठ में भी प्रयोग किया जाता हैं। त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए आज गुलाब से कई उत्पाद बनाये जाते हैं, जैसे गुलाब जल इत्यादि।
सूरजमुखी -Sunflower
सूरजमुखी के फूल दिन भर सूरज की दिशा में मुड़े रहते हैं इसलिए इसे सूरजमुखी फूल कहा जाता हैं। सूरजमुखी फूलों के बीजों का उपयोग खाने में भी किया जाता हैं, इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और खनिज होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।
सूरजमुखी फूलों से तेल भी बनाया जाता हैं जिसका उपयोग खाने में किया जाता हैं, इसके अलावा इससे और भी कई उत्पाद बनाये जाते हैं।
चमेली (Jasmine)
चमेली के फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए प्रसिद्ध है। चमेली के फूलों का रंग सफेद होता है। चमेली के फूल पूजा पाठ मैं प्रयोग किए जाते हैं और इससे इत्र भी बनाया जाता है। चमेली के फूल का तेल औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। अरोमाथेरपी में चमेली के फूलों का इस्तेमाल होता हैं।
चमेली के फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए प्रसिद्ध है। चमेली के फूलों का रंग सफेद होता है। चमेली के फूल पूजा पाठ मैं प्रयोग किए जाते हैं और इससे इत्र भी बनाया जाता है। चमेली के फूल का तेल औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। आरोमाथेरपी में चमेली के फूलों का इस्तेमाल होता हैं।
कन्द पुष्प (Tulip)
कन्द पुष्प, जिन्हें तुलिप (Tulip) के नाम से भी जाना जाता है, एक अनूठा फूल है जो अपनी सुंदरता और विविध रंगों के लिए प्रसिद्ध है। कन्द पुष्प (Tulip) के फूल विभिन्न आकारों और रंगों में आते हैं, जैसे कि गोल, व्याकृत, और स्टार जैसे आकार, और लाल, पीला, हरा, गुलाबी, और अन्य कई रंगों में। कन्द पुष्प ऊँचे इलाकों में उगाये जाते हैं।