September 17, 2023

10 पर्यायवाची शब्द हिंदी में | 10 Paryayvachi Shabd

नमस्कार, आज की इस पोस्ट में हम 10 पर्यायवाची शब्द हिंदी में पढ़ेंगे। यहाँ हमने Paryayvachi Shabd 10 के जोड़े में दिए हैं। जैसे 10 पर्यायवाची शब्द अ से, 10 पर्यायवाची शब्द आ से, 10 पर्यायवाची शब्द इ से इत्यादि।

पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं ?

वह शब्द जिनका अर्थ एक सामान होता हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) कहते हैं, जैसे : वायु, हवा, पवन।

पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग :

पवन के झोंकों से पेड़ों की टहनियां हिल रही है।
हवा के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है।
वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमें पेड़-पौधों लगाने चाहिए।

10 पर्यायवाची शब्द हिंदी में

  1. अग्नि – ज्वाला, अनल, दहन, आग 
  2. कमल – जलज, पंकज, नीरज, सरोज
  3. आंख – चक्षु, नेत्र, नयन लोचन 
  4. इच्छा – कामना, चाह, मनोरथ, अभिलाषा 
  5. आनंद – प्रसन्नता, उल्लास, हर्ष, सुख 
  6. उजाला – प्रकाश, चाँदनी, रोशनी 
  7. घर – आवास, भवन, निवास, गृह, वास-स्थान 
  8. धरती – धरा, भू, वसुन्धरा, अवनि 
  9. पर्वत – पहाड़, शैल, गिरी, अचल 
  10. फूल – सुमन, पुष्प, कुसुम, प्रसून

इसे भी पढ़े : 100+ पर्यायवाची शब्द

10 पर्यायवाची शब्द अ से

  1. अमृत – सोम, सुधा, पियूष, अमी
  2. अश्व – घोडा, घोटक, तुरंग, रविसुत
  3. अतिथि – नातेदार, रिश्तेदार, मेहमान, आगन्तुक
  4. अतीत – पूर्वकाल, गत, भूतकाल, विगत
  5. अटल – अचल, स्थिर, अडिग, निश्चल
  6. अचानक – अनायास, देवयोग, अकस्मात, एकाएक
  7. अनाज – खाद्यान्न, अन्न, धान्य, शस्य
  8. अपमान – बेइज्जती, अनादर, उपेक्षा, निरादर
  9. अभ्यास – पुनरावृति, दोहराना, रियाज़, मश्क
  10. अमर – अविनाशी, मृत्युंजय, अनश्वर, अक्षय

10 पर्यायवाची शब्द आ से

  1. आज्ञा – फ़रमान, हुक्म, अनुमति, इजाजत
  2. आवेग – फुरती, तेज़ी, जोश, स्फूर्ति
  3. आकाश – अम्बर, आसमान, गगन, नभ
  4. आँख – दृष्टि, नेत्र, लोचन, चक्षु
  5. आहार – खाना, भोजन, खुराक, भोज्य
  6. आस्था – श्रद्धा, मान, विश्वाश, आदर
  7. आचरण – व्यवहार, बर्ताव, सदाचार, शिष्टाचार
  8. आश्रय – सहारा, भरोसा, आधार, अवलम्ब
  9. आनन्द – हर्ष, आमोद, उल्लास, प्रसन्नता
  10. आश्चर्य – हैरानी, अचम्भा, ताज्जुब, अचरज

10 paryayvachi shabd इ/ई से

  • इशारा – संकेत, निर्देश
  • ईर्ष्या – जलन, द्वेष, बैर, शत्रुता
  • इच्छा – कामना, चाह, अभिलाषा, लालसा
  • इनकार – मनाही, अस्वीकृति, निषेध
  • ईश्वर – अगोचर, परमात्मा, परमेश्वर, अनादि
  • ईमानदार – सच्चा, निश्छल, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ
  • इज्जत – आबरू, मान, प्रतिष्ठा
  • इंतकाल – निधन, मृत्यु, देहांत
  • इलजाम – लांछन, आरोप, दोषारोपण
  • इनाम – पुरस्कार, भेंट, उपहार

उ और ऊ से 10 Paryayvachi Shabd

  • उत्सव – पर्व, जलसा, त्योहार, समारोह
  • उचित – सही, ठीक, वाजिब, उपयुक्त
  • उत्साह – हौंसला, उत्तेजना, जोश, उमंग
  • उपकार – भलाई, परोपकार, नेकी, अच्छाई
  • उत्कृष्ट – उत्तम, श्रेष्ठ, प्रकृष्ट
  • उल्टा – विपरीत, विलोम, विरुद्ध, प्रतिकूल
  • उपाय – तरीका, तरकीब, युक्ति, जुगत
  • उपयुक्त – वाज़िब, ठीक, सही, उचित
  • उपवास – व्रत, निराहार, अनशन
  • उजाड़ – वीरान, बियावान, निर्जन

ऋ, ए, और ऐ से 10 पर्यायवाची शब्द

  • एकता – एकरूपता, एका, समानता, अभिन्नता
  • ऋषि – साधु, संत, महात्मा, सन्यासी
  • एहसान – कृतज्ञता, आभार, अनुग्रह
  • एकांत – शुन्य, विजन, निर्जन, सुनसान
  • ऐब – कमी, खामी, दोष, बुराई
  • एकाएक – अचानक, अकस्मात, एकदम
  • ऐश्वर्य – सम्पदा, वैभव, समृद्धि, प्रभुता
  • ऐच्छिक – वैकल्पिक, स्वेछाकृत
  • ऋद्धि – समृद्धि, बढ़ोतरी, सम्पन्नता
  • ऐश – विलास, सुखचैन, ऐयाशी

ओ और औ से पर्यायवाची शब्द

  • और – दूसरा, अन्य, भिन्न, तथा
  • ओझल – गायब, अदृश्य, अन्तर्धयान
  • औषधि – दवा, भेषज, दवाई
  • ओस – हिमबिन्दु, हिमकण, हिमसिकर

आग का पर्यायवाची शब्द क्या होता हैं ?

ज्वाला, आग का पर्यायवाची शब्द हैं।

अभिलाषा का पर्यायवाची शब्द क्या होता हैं?

कामना, अभिलाषा का पर्यायवाची शब्द हैं।

पुष्प का पर्यायवाची शब्द क्या होता हैं।

फूल, पुष्प का पर्यायवाची शब्द हैं।

अतिथि का पर्यायवाची शब्द क्या होता हैं।

अतिथि का पर्यायवाची शब्द मेहमान हैं।

Paryayvachi Shabd , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version