नमस्कार इस पोस्ट में हम द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan) और द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Dravya Vachak Sangya kise kahate hain) के बारे में विस्तार से बात करेंगे इसे अच्छे से समझने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
- द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Dravya Vachak Sangya Kise Kahate Hain?)
- द्रव्यवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke 10 Udaharan)
- द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan)
- द्रव्यवाचक संज्ञा के 10 वाक्य (Dravya Kachak Sangya Ke 10 Vakya)
- जातिवाचक संज्ञा से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Dravya Vachak Sangya Kise Kahate Hain?)
जिन शब्दों से किसी ऐसे द्रव्य या पदार्ध का पता चले जिसे हम गिन नहीं सकते लेकिंग उसे तोला या मापा जा सके ऐसे संज्ञा शब्दों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहतें हैं। जैसे :
द्रव्यवाचक संज्ञा शब्द : दूध, तेल, सोना, चांदी, घी, पानी, ऑक्सीजन इत्यादि।
हम उदाहरण के लिए घी को लें लेते हैं, घी को हम गिन नहीं सकते इसलिए इसे ख़रीदते समय हम ये नई बोल सकते की “मुझे एक या दो घी चाहिए”, यही कारण हैं की घी एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke 10 Udaharan)
- मैं कल 2 किलो घी लाया हूं।
- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मेल से पानी बनता हैं।
- ऑक्सीजन हमें ज़िंदा रहने के लिए जरुरी हैं।
- लोहे के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहें हैं।
- दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
- बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया हैं।
- हमें ज्यादा चीनी वाली चाय नहीं पीनी चाहिए।
- स्वस्थ रहने के लिए हमें घी खाना चाहिए।
- चांदी के दाम हमेशा सोने से कम रहते हैं।
- पेट्रोल के दाम बहुत तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं।
- लोहा औज़ार बनाने के काम आता हैं।
इसे भी पढ़े : हिंदी बारहखड़ी
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan)
हमें रोज़ सुबह तांबे के बर्तन का पानी पीना चाहिए।
इस वाक्य में तांबा द्रव्यवाचक संज्ञा हैं क्योकि तांबा तोल कर मिलता हैं।
दूध पीना हमारे दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।
इस वाक्य में दूध द्रव्यवाचक संज्ञा हैं क्योंकि दूध बोलने से द्रव्य का बोध हो रहा हैं।
आजकल सोने के दाम आकाश छू रहें हैं।
सोना एक द्रव्यवाचक संज्ञा हैं क्योंकि इसे गिना नहीं जा सकता।
द्रव्यवाचक संज्ञा के 10 वाक्य (Dravya Kachak Sangya Ke 10 Vakya)
- सोने के आभूषण मुझे बहुत पसंद हैं।
- मैं रोज़ दूध पीता हूँ।
- पेट्रोल के दाम रोज़ बदल रहें हैं।
- हमें दही रात में नहीं खाना चाहिए।
- हमें सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए।
- चांदी के दाम आजकल काफी कम हैं।
- पेड़-पौधे ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत हैं।
- लोहा कठोर पदार्थ होने के कारण इससे मशीनें और औज़ार बनाये जाते हैं।
- कोहिनूर सबसे महंगा हीरा हैं।
- सरसों से तेल बनता हैं।
जातिवाचक संज्ञा से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)
द्रव्यवाचक का मतलब क्या होता है?
वह शब्द जो द्रव्य, ठोस, धातु, पदार्थ आदि का बोध कराता है, उन्हें द्रव्यवाचक कहा जाता है।
द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण कौन सा है?
सोना, चांदी, पानी, ऑक्सीजन, पेट्रोल, लोहा, तेल द्रव्यवाचक संज्ञा के उहाहरण हैं।
द्रव्य वाचक संज्ञा का इंग्लिश क्या होता है?
द्रव्य वाचक संज्ञा का इंग्लिश “Material Noun” होता हैं।
इसे भी पढ़े