July 24, 2023

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण | समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं

नमस्कार, इस पोस्ट में हम समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण (samuh vachak sangya Ke Udaharan) और समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं samuh vachak sangya kise kahate hain) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण-  समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं - परिभाषा

समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Samuh Vachak Sangya Kise Kahate Hain)

जिन शब्दों से किसी एक जाति, वस्तु या व्यक्ति के समूह का पता चलता हैं उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। 
जैसे झुंड शब्द से हमें काफ़ी सारे व्यक्ति या जीवों का एक जगह इकठा होने का बोध हो रहा हैं इसलिए झुंड एक समूहवाचक संज्ञा हैं।

समूहवाचक शब्द :

  • सेना
  • गिरोह
  • दल
  • झुण्ड
  • गुलदस्ता
  • गुच्छा
  • परिवार
  • कक्षा
  • भीड़
  • सभा
  • टीम
  • दर्जन
  • जनता
  • परेड़
  • बगीचा

इसे भी पढ़े : 100+ पर्यायवाची शब्द

समूहवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण (Samuh Vachak Sangya Ke 10 Udaharan)

  • आज भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए रवाना होगी।
  • दसवीं कक्षा के पेपर जल्द ही शुरू होने वाले हैं।
  • आज प्रधान मंत्री सभा को संभोधित करेंगे।
  • मैं एक दर्जन केले एक बारी में खा सकता हूं।
  • राजनैतिक दल एक विशेष कार्य के लिए इकठा होने लगे हैं।
  • हाथी हमेशा झुंड में ही रहते हैं।
  • परिवार हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।
  • अंगूर गुच्छे में उगते हैं।
  • नवरात्रो में माता के मंदिर में बहुत भीड़ होती हैं।
  • वोट डालना जनता के मूल अधिकारों मे से एक हैं।

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण (Samuhvachak Sangya Ke Udaharan)

  • भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं। 

इस वाक्य में झुंड शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं क्योकि इससे काफी सारे भेड़ियो के एक जगह इकठा होने का पता चलता हैं।

  • मेरे पिता 26 जनवरी की परेड़ में हिस्सा लेंगे।

इस वाक्य में परेड़ शब्द समूहवाहक संज्ञा हैं क्योकि परेड़ में एक से अधिक लोग हिस्सा लेंगे जिससे इनका एक जगह इकठा होने का बोध होता हैं।

  • सेना की एक टुकड़ी घटना स्थल के लिए रवाना हो गयीं हैं।

सेना शब्द समूहवाचक हैं क्योंकि सेना शब्द से एक से ज़्यादा जवानों का एक जगह होने का पता चलता हैं।

  • रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

इस वाक्य में टीम शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं क्योकि टीम में एक से अधिक प्लेयर होते हैं। 

  • छोटा परिवार सुखी परिवार।

इस वाक्य में परिवार शब्द समूहवाचक हैं क्योंकि परिवार में एक से अधिक व्यक्ति होते हैं। 

समूहवाचक संज्ञा से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)

सामूहिक संज्ञा का अर्थ क्या होता है?

जिस संज्ञा शब्द से किसी एक समूह का पता चलता हैं उसे समूह वाचक संज्ञा कहते हैं।

समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण क्या है?

परिवार, झुंड, दर्जन, जनता, सेना, सभा इत्यादि समूहवाहक संज्ञा हैं।

समूहवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा में क्या अंतर है?

जो संज्ञा शब्द किसी समूह का बोध कराता हैं उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं जैसे आम का बगीचा, और जो संज्ञा शब्द किसी सम्पूर्ण जाति का बोध कराता हैं उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं जैसे पेड़।  

Hindi Vyakaran , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *