नमस्कार, आज की इस पोस्ट में हम संज्ञा (Sangya) के बारे में पढ़ेंगे, की संज्ञा क्या होती हैं, संज्ञा किसे कहते हैं? (Sangya kise kahate hain?) और संज्ञा के कितने भेद होते हैं? (sangya ke kitne bhed hote hain?).
आप से अनुरोध है कि संज्ञा के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
संज्ञा किसे कहते हैं?
Sangya ki Paribhasha : किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, और प्राणी के नाम को संज्ञा (Sangya) कहते है। संज्ञा शब्द का अर्थ नाम है, संज्ञा और नाम दोनों समानार्थक शब्द हैं।
संज्ञा को हम ऐसे भी समझ सकते हैं : जो शब्द किसी भी स्थान, व्यक्ति विशेष, भाव या गुण को दर्शाता हैं उन्हें हम संज्ञा (Noun) कहते हैं।
संज्ञा के उदाहरण (Sangya ke Udahran)
- राम – व्यक्ति का नाम हैं – राम कभी भी झूठ नहीं बोलता।
- दिल्ली – स्थान का नाम हैं – कल मैं दिल्ली जा रहा हूँ।
- कुर्सी – वस्तु का नाम हैं – मैंने आज चार कुर्सी खरीदी।
- मित्रता – भाव का नाम हैं – हमें सभी से मित्रता रखनी चाहिए।
- इमानदार – गुण का नाम हैं – रमेश एक ईमानदार व्यक्ति हैं।
इसे भी पढ़े : हिंदी वर्णमाला
संज्ञा किसे कहते हैं-संज्ञा की परिभाषा Video
संज्ञा के प्रकार/भेद
संज्ञा के पांच निम्नलिखित प्रकार होते है।
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- समूहवाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा (Jativachak Sangya)
जिस नाम से किसी भी सम्पूर्ण जाति या वर्ग का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा (Common Noun) कहते है।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण :
जैसे पेड़, नदी या पहाड़ कहने से सभी पेड़ो,नदियों, और पहाड़ो का बोध होता है इसलिए इसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
- पुस्तक
- नगर
- गांव
- घोड़ा
- कमल
- सड़क
- गाड़ी
भाववाचक संज्ञा (Bhav vachak Sangya)
जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति के मन भाव या किसी वस्तु के गुण या अवस्था का पता चले उसे भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun) कहते हैं।
भाववाचक संज्ञा के उदाहरण :
जैसे बचनपन, सुन्दरता, बुद्धिमान से व्यक्ति के अवस्था और गुण का बोध हो रहा हैं इसलिए ये भाववाचक संज्ञा हैं।
- मित्रता
- जवानी
- उन्नति
- अमीर
- आज्ञाकारी
- संस्कारी
व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyakti Vachak Sangya)
जो शब्द किसी एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को दर्शाता हैं उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) कहते है। अंग्रेज़ी भाषा में व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) लिखते समय उसका पहला अक्षर बड़ा लिखा जाता हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण :
जैसे राम, श्याम, दिल्ली से विशेष व्यक्ति और स्थान का पता चलता हैं इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं।
- गंगा
- यमुना
- आम
- ताजमहल
- रामायण
- मुंबई
- जम्मू
समूहवाचक संज्ञा (Samuh Vachak Sangya)
जो संज्ञा शब्द किसी एक जाती या वस्तु के समूह का बोध होता है वो समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun) कहलाता हैं।
समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण :
जैसे सेना, पुलिस से एक पूरे समूह का बोध हो रहा है इसलिए इसे समूहवाचक संज्ञा कहेंगे।
- परिवार
- रेलवे
- गुच्छा
- हिंदू
- भारतीय
- कक्षा
- सभा
- दर्जन
द्रव्यवाचक संज्ञा (Dravya Vachak Sangya)
जो संज्ञा शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध कराते हैं जिसे मापा तो जा सकता हैं लेकिन गिना नहीं जा सकता उसे द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun) कहते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण :
जैसे दूध, तेल, पानी और चाँदी से द्रव्य और धातु का बोध हो रहा हैं इसलिए ये द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
- ऑक्सीजन
- दही
- घी
- सोना
- लोहा
संज्ञा वर्कशीट (Sangya Worksheet)- Sangya Worksheet for Class 2, Class 3
संज्ञा से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)
संज्ञा के 5 प्रकार क्या हैं?
संज्ञा के 5 प्रकार : जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, समूहवाचक संज्ञा और द्रव्यवाचक संज्ञा।
दूध में कौन सी संज्ञा है?
दूध द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।
संज्ञा किसे कहते हैं?
किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, और प्राणी के नाम को संज्ञा कहते है।
संज्ञा के कितने भेद हैं ?
संज्ञा के पांच भेद हैं।
निष्कर्ष
मैं आशा करता हूँ की आपको संज्ञा किसे कहते हैं और इसके प्रकार के बारे में, मैं अच्छे से समझा पाया हूँ अगर आपको संज्ञा से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए हो या हमसे कुछ महत्पूर्ण जानकारी छूट गयी हो तो आप निचे कमेंट करके जरूर बताईये, हमारी इस पोस्ट को “sangya by hindimine.in” से भी खोजा जाता हैं।