September 8, 2023

वचन किसे कहते हैं? | वचन के प्रकार और उदाहरण (Vachan)

नमस्कार, इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे के वचन किसे कहतें हैं? (Vachan Kise Kahate Hain?) वचन कितने प्रकार के होते हैं? (Vachan Kitne Prakar Ke Hote Hain?) और वचन के उदाहरण (Vachan ke Udaharan) क्या हैं। वचन हिंदी व्याकरण का एक एहम हिस्सा हैं जिससे हमें वाक्यों को सही तरीके से बोलने और लिखने में सहायता मिलती हैं।

वचन को अच्छे से समझने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।   

वचन किसे कहते हैं एकवचन - बहुवचन

वचन किसे कहते हैं? – Vachan Kise Kahate Hain?

वचन की परिभाषा : जिन भी संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों से हमें किसी भी वस्तु या व्यक्ति की संख्या का पता चले उसे हम वचन कहतें हैं। वचन एक या अनेक रूप में ही होते हैं। वचन में संख्या की सही जानकारी नहीं होती हैं।

उदाहरण :

मैंने गाय को चारा डाल दिया हैं।
इस वाक्य में एक गाय होने का पता चल रहा हैं।

मैंने गायों को चारा डाल दिया हैं।
इस वाक्य में एक से ज्यादा गाय होने का पता चल रहा हैं लेकिन गायों की सहीं संख्या का पता नहीं हैं की कितनी गाय हैं।

वचन कितने प्रकार के होते हैं? – Vachan Kitne Prakar Ke Hote Hain?

वचन के दो प्रकार हैं।

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

इसे भी पढ़े : लिंग किसे कहते हैं ?

एक वचन किसे कहते हैं? – Ek Vachan Kise Kahate Hain?

एक वचन : जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक होने का पता चले उसे एक वचन कहते हैं। जैसे : गाय, घोड़ा, लकड़ा, माता, नदी, पहाड़ इत्यादि।

एकवचन के उदाहरण

  • घोडा
  • कुत्ता
  • लड़का
  • पत्ता
  • सड़क
  • पुस्तक
  • गाय
  • नदी
  • पहाड़

बहुवचन किसे कहते हैं? – Bahuvachan Kise Kahate Hain?

बहुवचन : जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्ति या वस्तु के एक से अधिक होने का पता चले उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे : गायों, घोड़े, लड़के, माताएँ, नदियाँ, पहाड़ों।

बहुवचन के उदाहरण

  • घोड़े
  • कुत्ते
  • लड़के
  • पत्ते
  • पुस्तकें
  • सड़के
  • नादिया
  • पहाड़ो

इसे भी पढ़े :पर्यायवाची शब्द

एकवचन और बहुवचन के उदाहरण – Ek Vachan Bahuvachan

एकवचनबहुवचन 
बच्चा बच्चें 
कपड़ा कपड़े 
गधा गधे 
घोड़ा घोड़े 
गाय गायें 
बिल्ली बिल्लियाँ 
पौधा पौधे 
मिठाई मिठाईयाँ

वचन परिवर्तन (Vachan Parivartan)

वचन परिवर्तन का अर्थ हैं किसी एक संख्या को अनेक में बदलना। किसी भी विकारी शब्द का वचन परिवर्तन उस शब्द के साथ लगने वाले कारक चिन्ह के आधार पर किया जाता हैं। जब किसी शब्द को वाक्य में प्रयुक्त किया जाता है तो वह शब्द या तो किसी कारक विभक्ति के साथ प्रयुक्त होता है या बिना कारक विभक्ति के प्रयुक्त होता है।

ऊंट दौड़ राह हैं। 

ऊंट दौड़ रहें हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में ऊंट शब्द बिना विभक्ति के प्रयुक्त हुआ हैं, इसलिए ऊंट का बहुवचन ऊंट ही हैं।

ऊंट ने सारी फ़सल बर्बाद कर दी। 

ऊंटों ने सारी फ़सल बर्बाद कर दी। 

ऊपर के उदाहरणों में संज्ञा शब्द ‘ऊंट’ कारक विभक्ति चिन्ह ‘ने’ के साथ प्रयुक्त हुआ है, इसलिए ऊंट का बहुवचन ऊंटों होगा।

प्रत्यय जोड़ कर बहुवचन बनाना 

अकारान्त या आकारांत शब्दों में अगर एँ जोड़ दिया जाये तो वो बहुवचन बन जाता हैं। जैसे : 

पुस्तक – पुस्तकें 

सड़क – सड़कें 

गाय – गायें 

कथा – कथाएँ

आकारांत शब्दों में अगर की जगह जोड़ दिया जाये तो बहुवचन बन जाता हैं। जैसे:

पत्ता – पत्ते 

कुत्ता – कुत्ते 

गधा – गधे 

कमरा – कमरे

इकारांत या ईकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों में याँ जोड़ किया जाये तो बहुवचन बन जाता हैं। जैसे : 

नदी – नदियाँ 

जाती – जातियाँ 

लड़की – लड़कियाँ 

रीति – रीतियाँ

कुछ एकवचन शब्दों के अंत में ओं लगाने से वो शब्द बहुवचन बन जाते हैं। जैसे :

बहन – बहनों 

नेता – नेताओँ 

शाखा – शाखाओं 

पेड़ – पेड़ों

उकारांत या ऊकारांत शब्दों के अंत में एँ लगाने से वो शब्द बहुवचन बन जाते हैं। जैसे:

वस्तु – वस्तुएँ 

वधू – वधुएँ

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हमेशा एकवचन में ही बोले जाते हैं। जैसे :

सोना 

सामन 

बाज़ार 

बारिश 

सूरज 

धरती 

आसमान

एक वचन शब्दों को दर्शाने के लिए बहुवचन का प्रयोग जैसे :

किसी को सम्मान देने के लिए हम हमेशा बहुवचन शब्दों का प्रयोग करते हैं। 

पिताजी कल बाज़ार गए थे। 

गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। 

मेरे चाचाजी एक अच्छे इन्सान थे।

कुछ शब्द एक वचन होते हुए भी हम बहुवचन के रूप में प्रयोग करते हैं। जैसे:

तू – तुम

इसमें तू एक वचन हैं लेकिन हम तू की जगह तुम शब्द का प्रयोग ज्यादा करते हैं क्योकि तू शब्द में आदर का अभाव हैं। जैसे:

तू कहाँ जा रहा हैं। 

तुम कहाँ जा रहे हो।

बहुवचन के लिए एक वचन का प्रयोग 

प्रत्येक और हर एक शब्द का प्रयोग हमेशा एकवचन में ही होता हैं। जैसे:

आपको इस जंगल के हर एक पेड़ को गिनना हैं। 

भाववाचक संज्ञा और गुणवाचक संज्ञा का प्रयोग एक वचन में ही होता हैं। जैसे :

मैं आपकी उदारता से प्रभावित हूँ। 

द्रव्यवाचक संज्ञा का प्रयोग हमेशा एक वचन में ही होता हैं। जैसे :

मुझे पांच किलो दूध चाहिए। 

उसके पास बहुत सोना हैं।

 वचन से संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQ)

वचन की पहचान कैसे होती है?

वचन की पहचान वाक्य में प्रयोग किये गये संज्ञा शब्द से होती हैं। अगर संज्ञा शब्द से एक वस्तु या व्यक्ति के होने का बोध होता हैं तो वह एकवचन होगा और अगर अनेक का बोध होता हैं तो बहुवचन होगा।

वचन के कितने भेद होते हैं?

वचन के दो भेद होते हैं। 1. एकवचन 2. बहुवचन

दूध में कौन सा वचन है?

द्रव्यवाचक संज्ञा का प्रयोग हमेशा एक वचन में ही होता हैं इसलिए दूध एकवचन हैं।

 

Hindi Vyakaran , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version